फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   खेत में चारा लेने गई किशोरी से दुष्कर्म

खेत में चारा लेने गई किशोरी से दुष्कर्म

Thu, 22 Mar 2018 12:48 AM IST
Updated Thu, 22 Mar 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खेत में चारा लेने गई किशोरी से दुष्कर्म
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के जंगल में किशोरी से दो युवकों ने दुष्कर्म किया। किशोरी के पिता ने कोतवाली में दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी दोनों युवकों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को दोपहर 14 वर्षीय किशोरी के परिजन खेत में चारा लेने गए । पिता किशोरी को कह कर गए थे कि एक घंटे बाद चारा लेने के लिए जंगल में आ जाना। किशोरी जब अपने माता-पिता के पास जंगल में जा रही थी तो इसी दौरान दो युवकों ने उसे पकड़ लिया और उसे उठाकर एक खेत में ले गए। इसके बाद दोनों युवकों ने जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। दोनों युवक किशोरी को जान से मारने की धमकी देकर चले गए। किशोरी ने माता-पिता के पहुंचकर घटना की जानकारी दी। परिजन मंगलवार की देर रात किशोरी को लेकर कोतवाली पहुंचे और गांव के ही दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। बुधवार को पुलिस ने आरोपी दोनों युवकों को गिरफ्तार किया। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपी राहलु पुत्र हरीश चंद और संदीप है। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा।
विज्ञापन


12 साल पहले लिया था गोद
बागपत। किशोरी के पिता ने बताया कि पीड़ित किशोरी उनकी सगी बेटी नहीं है। वह उसकी साली की लड़की है। उसने उसे 12 साल पहले गोद लिया था। वह झारखंड के एक गांव की रहने वाली है। उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है। तभी से ही वह हमारे पास रह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रंजिशन फंसाया जा रहा है
बागपत। आरोपी युवक राहुल के पिता हरीश चंद ने बताया कि दोनों युवकों ने किशोरी से दुष्कर्म नहीं किया है। उन्हें रंजिशन फंसाया गया है। जो घटना स्थल बताया जा रहा है, वह मार्ग बहुत व्यस्त है। उनके ऊपर लगाए सभी आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed