{"_id":"5a91bf5d4f1c1b4e588baa8a","slug":"71519501149-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती के अपहरण की सूचना पर दौड़ी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती के अपहरण की सूचना पर दौड़ी पुलिस
Updated Sun, 25 Feb 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। ट्रक सवार चार युवकों द्वारा युवती का अपहरण कर ले जाने की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने नाकाबंदी कर गौरीपुर मोड़ पर ट्रक को पकड़ लिया। बाद में युवती द्वारा बताने पर कि वह स्वयं ही बड़ौत जाने के लिए ट्रक में बैठी थी, तो पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया।
शाहजहांपुर निवासी फुरकाना पुत्री हनीफ अपनेे पिता के साथ पाली गांव में किराए के मकान में रहती है। बागपत निवासी एक महिला के यहां उसका आना जाना है। कुछ दिन पहले महिला की बेटी कहीं चली गई । उसकी तलाश में फुरकाना और महिला पाली गांव गई । शनिवार की सुबह वे पाली से ईंट ढोने वाले ट्रक में बागपत के लिए सवार हो गई। ट्रक में चार युवक बैठे थे। युवकों ने महिला को राष्ट्रीय वंदना चौक पर उतार दिया और फुरकाना को ले गए। इस पर महिला ने शोर मचा दिया ट्रक में सवार चार युवक उसका अपहरण कर ले गए हैं। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने पुलिस बल के साथ ट्रक का पीछा किया और गौरीपुर मोड़ पर घेराबंदी कर ट्रक को पकड़ लिया। पुलिस ने ट्रक से युवक को बरामद कर चारों युवकों को कोतवाली ले गई। पूछताछ में युवती ने बताया कि वह स्वयं ही ट्रक में बैठी थी और बड़ौत उतरना था। जहां से वह अपने गांव शाहजहांपुर के लिए जाती। पुलिस ने पकड़े गए युवकों और ट्रक को छोड़ दिया।