फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बूढेड़ा के जंगल में महिला से कुंडल लूटे

बूढेड़ा के जंगल में महिला से कुंडल लूटे

Wed, 14 Feb 2018 01:36 AM IST
Updated Wed, 14 Feb 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
बूढेड़ा के जंगल में महिला से कुंडल लूटे
बड़ौत (बागपत)। बूढेड़ा गांव के जंगल में गन्ना काट रही महिला से चाकू के बल पर बदमाश कानों के सोने के कुंडल लूट ले गया। शोर मचाए जाने पर वहां से गुजर रही 100 नंबर पुलिस की गाड़ी ने बदमाश का पीछा किया, लेकिन वह हाथ नहीं लग सका। महिला ने कोतवाली पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

लूट की शिकार हुई सरोज पत्नी प्रकाश बूढेड़ा गांव की रहने वाली है। वह मंगलवार को अपने खेत में गन्ना काट रही थी। जब वह खेत से निकली तो एक युवक ने उसे चाकू से भयभीत कर सोने के कुंडल लूट लिए और विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। बदमाश जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। महिला ने कुछ समय बाद शोर मचाया तो वहां से गुजर रही 100 नंबर पुलिस की गाड़ी ने बदमाश का पीछा किया, लेकिन वह हाथ नहीं लग सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed