{"_id":"5a7b56d24f1c1b93268b8ee4","slug":"71518032594-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भट्ठे पर ठेकेदार के 1.30 लाख रूपये चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भट्ठे पर ठेकेदार के 1.30 लाख रूपये चोरी
Updated Thu, 08 Feb 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
राजपुर-खामपुर गांव स्थित भट्ठे से भट्ठा मजदूर ठेकेदार के कुछ मजदूर 1.30 लाख रुपये चुराकर ले गए। उसने कोतवाली में छह मजदूरों के खिलाफ तहरीर दी।
मुरली पुत्र धनाई प्रताप गढ़ का रहने वाला है। वह राजपुर-खामपुर स्थित एक भट्ठे पर ईंट पकाने वाले मजदूरों का ठेकेदार है। मंगलवार की रात में उसने भट्ठे के मुनीम से 1.30 लाख रुपये लिए और अपने कमरे में सो गया । तभी छह मजदूर कमरे से नगदी चुराकर भाग गए। उनको काफी तलाश किया, लेकिन वे हाथ नहीं लगे। आरोपी मजदूर भी प्रतापगढ़ जिले के रहने वाले बताए गए हैं। पीड़ित ठेकेदार मुरली ने छह मजदूरों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी।