फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पुलिस ने पकड़ा तंबाकू से लदा कंटेनर, लाखों की सेल्सटैक्स चोरी

पुलिस ने पकड़ा तंबाकू से लदा कंटेनर, लाखों की सेल्सटैक्स चोरी

Sun, 28 Jan 2018 01:21 AM IST
Updated Sun, 28 Jan 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने पकड़ा तंबाकू से लदा कंटेनर, लाखों की सेल्सटैक्स चोरी
बागपत। बागपत-मेरठ मार्ग पर कस्बा अग्रवाल मंडी टटीरी में पुलिस ने एक कंटेनर को पकड़ लिया। इसमें तंबाकू के बोरे लदे हैं। जांच करने पर पता चला कि सामान लेने जाने में लाखों की कर की चोरी की गई है। वाणिज्य कर विभाग के अफसर जांच पड़ताल में लगे हैं।
विज्ञापन

बागपत की ओर से एक कंटेनर शुक्रवार को मेरठ जा रहा था। अग्रवाल मंडी टटीरी चौकी पुलिस ने कस्बे में चेकिंग के दौरान कंटेनर को पकड़ लिया। जानकारी करने पर चालक ने बताया कंटेनर में करीब 70 तंबाकू के बोरे लदे हैं। चौकी इंचार्ज सुशील कुमार का कहना है कि कंटेनर चालक के पास तंबाकू के कोई कागज नहीं है। जो कि कर चोरी में आता है। आरोपियों के द्वारा लाखों रुपये की वाणिज्य कर चोरी की गई है। संबंधित अफसरों को अवगत करा दिया गया है। दूसरी तरफ वाणिज्य कर विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर जयेश कुमार सिंह का कहना है कि कंटेनर में तंबाकू लादकर ले जाने में वाणिज्य की चोरी की गई है। इस संबंध में तंबाकू ले जाने वालों से जुर्माना और कर वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed