{"_id":"5a60f6064f1c1ba3268b520e","slug":"71516303878-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र देव हत्याकांड में पुलिस खाली हाथ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्र देव हत्याकांड में पुलिस खाली हाथ
Updated Fri, 19 Jan 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
बालैनी (बागपत)। छात्र देव की हत्या के मामले में पुलिस अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। पुलिस जांच पड़ताल में ही उलझी हुई है। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह भी पीड़ित परिवार को केस का जल्द ही खुलासा करवाने का आश्वासन दिया।
मुकारी गांव निवासी छात्र आरव उर्फ राजा उर्फ देव पुत्र अजय त्यागी की पड़ोस में चार जनवरी को हो रहे माता के जागरण से अपहरण कर हत्या कर दी गई थी। 13 जनवरी को उसका शव गांव में ही हिंडन नदी में मिला । बालैनी एसओ राजपाल सिंह और एसएसआई लाइन हाजिर हुए थे। पुलिस अफसर अभी तक केस का खुलासा नहीं कर पाए है। इससे परिजन ही नहीं क्षेत्र के लोगों में पुलिस के प्रति आक्रोश पनप रहा है। उनकी मांग है कि पुलिस जल्द से जल्द केस का खुलासा करें। बुधवार शाम केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह और भाजपा विधायक योगेश धामा गांव मुकारी में पहुंचे और छात्र के परिजनों को सांत्वना दी। ग्रामीणों और परिजनों ने उनसे कहा पुलिस मामले में लापरवाही बरत रही है और अभी तक भी हत्यारों का कोई सुराग नहीं लगा पाई है उन्होंने मांग की जल्द ही मामले का सहीं खुलासा हो, पुलिस किसी निर्दोष को केस में न फंसाए। केंद्रीय राज्यमंत्री ने उच्चाधिकरियों से फोन पर वार्ता करने के बाद परिजनों को आश्वासन दिया कि जल्द ही मामले का खुलासा हो जाएगा। उधर, पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। एसपी जय प्रकाश का दावा है कि जल्द ही केस का खुलासा कर दिया जाएगा।