फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   मीटर लगाने गई विद्युत निगम की टीम को दौड़ाया

मीटर लगाने गई विद्युत निगम की टीम को दौड़ाया

Sat, 09 Sep 2017 12:51 AM IST
Updated Sat, 09 Sep 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
मीटर लगाने गई विद्युत निगम की टीम को दौड़ाया
मीटर लगाने गई विद्युत निगम की टीम को दौड़ाया
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। हिलवाड़ी गांव मेें शुक्रवार को मीटर लगाने गई विद्युत निगम की टीम को कुछ लोगों ने लाठी-डंडे और धारदार हथियार के बल पर दौड़ा लिया। इतना ही नहीं एक लाइनमैन को बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख आरोपी वहां से भाग निकले। इस मामले में जेई ने चार लोगों के खिलाफ कोतवाली पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
अधीक्षण अभियंता रामबीर सिंह और अधिशासी अभियंता एसपी टांक के निर्देश पर शुक्रवार को विद्युत निगम की टीम हिलवाड़ी में मीटर लगाने पहुंची। कई मकानों पर मीटर लगाने के बाद जब टीम एक मोहल्ले में पहुंची तो वहां पर पहले से ही मौजूद आठ-दस लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते लोगों ने टीम पर लाठी डंडों और धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। इससे टीम भागने लगी। इस दौरान लोगों ने एक लाइनमैन अंकित को घेरकर उसे बंधक बना लिया। उसकी जमकर मारपीट की।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची मगर तब तक आरोपी वहां से फरार हो गए। जेई टाऊन इंद्रपाल, संदीप, अश्वनी कुमार और एसडीओ चेन सिंह ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर हंगामा किया। पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत किया। इस मामले मेें जेई टाऊन इंद्रपाल ने चार लोगों के नामजद सहित कई अन्य लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed