फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ललियाना में करंट लगने से राजमिस्त्री की मौत

ललियाना में करंट लगने से राजमिस्त्री की मौत

Tue, 05 Sep 2017 01:35 AM IST
Updated Tue, 05 Sep 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
ललियाना में करंट लगने से राजमिस्त्री की मौत
ललियाना में करंट लगने से बिजली मिस्त्री की मौत
विज्ञापन

चांदीनगर (बागपत)। ललियाना गांव में इन्वर्टर ठीक करने समय बिजली मिस्त्री को करंट लग गया। वह झुलस गया। परिजन उसे निजी चिकित्सक के पास लेकर गए। वहां के चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ललियाना गांव निवासी इंतजार (24) पुत्र बाबू बिजली मिस्त्री था। वह सोमवार सुबह करीब 11 बजे गांव के ही एक युवक के मकान में इंवर्टर ठीक करने गया। इंवर्टर को ठीक करते समय करंट लग गया। इससे वह गंभीर झुलस गया। इससे हड़कंप मच गया। परिजन उसे निजी चिकित्सक के पास लेकर गए। चिकित्सक ने उसको मृत घोषित किया, लेकिन परिजनों को विश्वास नहीं हुआ। परिजन उसे लेकर मोदीनगर के एक निजी अस्पताल में गए। वहां के चिकित्सकों ने देखते ही मृत बता दिया। इंतजार की डेढ़ माह पूर्व शादी हुई। उसके एक बेटी है। इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिवार की महिलाएं बार-बार बेहोश हो रही हैं। बिजली मिस्त्री इंतजार की करंट लगने से हुई मौत के मामले में गांव में पंचायत हुई। पंचों ने कहा इंतजार की हादसे में जान गई है। इसमें किसी का कसूर नहीं है। परिवार से पुलिस कार्रवाई न करने के लिए कहा। इस पर परिजन सहमत हो गए। पीड़ित परिवार की 1.25 लाख रुपये की मदद करने का आश्वासन दिया । पंचायत में वेदपाल सिंह, अशोक कुमार, नितिन, सुनील, बाबू, अरूण, बबलू, पंकज शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed