फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   डकैती के खुलासे को एसटीएफ ने सराय में डाला डेरा

डकैती के खुलासे को एसटीएफ ने सराय में डाला डेरा

Mon, 28 Aug 2017 01:28 AM IST
Updated Mon, 28 Aug 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
डकैती के खुलासे को एसटीएफ ने सराय में डाला डेरा
बागपत। कस्बा अमीनगर सराय के सराफ के शोरूम में हुई डकैती की वारदात के खुलासे के लिए अफसर लगे हैं। मेरठ एसटीएफ की टीम को भी इसकी जिम्मेदारी दे दी। टीम के सदस्य कस्बे में डेरा डाले हैं। केस की प्रगति रिपोर्ट समय-समय पर लखनऊ में बैठे अधिकारी ले रहे हैं।
विज्ञापन

सराफ विपुल जैन के शोरूम में बृहस्पतिवार शाम साढ़े सात बजे बदमाशों ने डाका डाला । सूचना मिलते ही आईजी राम कुमार ने मौके पर पहुंचे और व्यापारियों को जल्द ही केस का खुलासा करने का आश्वासन दिया। आईजी ने बुलंदशहर के एसपी क्राइम राशिद खान को केस के खुलासे के लिए अलग से भेजा। इसके अलावा जनपद की पांच टीमें लगाई, लेकिन पुलिस अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है।
विज्ञापन

उधर, व्यापारियों का बढ़ता आक्रोश देखकर पुलिस अफसर टेंशन में नजर आ रहे हैं। शासन-प्रशासन इसको गंभीरता से ले रहा है। इसके लिए मेरठ एसटीएफ को भी केस के खुलासे के लिए लगा दिया। एसटीएफ टीम ने कस्बा में डेरा डाल दिया है और केस से संबंधित जानकारी ले रहे हैं। सिंघावली अहीर थानाध्यक्ष तेजेंद्र पाल सिंह ने बताया केस के खुलासे के लिए एसटीएफ भी लग गई है। जल्द ही केस का खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed