फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   गाजियाबाद में कच्ची शराब तैयार, बागपत में तस्करी

गाजियाबाद में कच्ची शराब तैयार, बागपत में तस्करी

Mon, 21 Aug 2017 01:48 AM IST
Updated Mon, 21 Aug 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
गाजियाबाद में कच्ची शराब तैयार, बागपत में तस्करी
बागपत। रटौल चौकी पुलिस ने कच्ची शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि गाजियाबाद में हिंडन नदी किनारे कच्ची शराब तैयार की जाती है। बाद में उसकी बागपत में तस्करी की जाती है।
विज्ञापन

रटौल चौकी प्रभारी अनूप सिंह ने बताया विनयपुर नहर पुलिया के पास शनिवार की रात में चेकिंग के दौरान योगेश पुत्र सरजीत निवासी विनयपुर और परमा पुत्र जगदीश निवासी चिरौड़ी (गाजियाबाद) पकड़े हैं। इनके पास से 10 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई है। जो पांच-पांच लीटर की दो कैन में लेकर आ रहे थे। पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया गाजियाबाद में विभिन्न स्थानों पर हिंडन नदी किनारे कच्ची शराब तैयार की जाती है। इसके बाद शराब को बागपत के गांवों में सप्लाई की जाती है। उनके साथी कौन-कौन है, उनका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही उनको भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


जौहड़ी के युवक से शराब बरामद
बागपत। बिनौली पुलिस ने युवक छोटू निवासी जौहड़ी को गिरफ्तार किया। इसके पास से हरियाणा मार्का देशी शराब बरामद हुआ है। आरोपी शराब की तस्करी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed