फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पुलिस ने संदिग्ध लोगों के मोबाइल सर्विलांस पर लगाए

पुलिस ने संदिग्ध लोगों के मोबाइल सर्विलांस पर लगाए

Fri, 17 May 2019 01:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने संदिग्ध लोगों के मोबाइल सर्विलांस पर लगाए
बागपत।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के सरूरपुर कलां गांव के सात वर्षीय दिपांशु की हत्या में अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। पुलिस ने संदिग्ध लोगों के मोबाइल सर्विलांस पर लगाए हैं। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की, लेकिन परिजन भी कुछ बताने को तैयार नहीं है। पुलिस के शक की सुई मृतक के नजदीकी पर ही घूम रही है। एक युवक को हिरासत में लिया हुआ है। उससे पूछताछ की जा रही है।
कोतवाली क्षेत्र के सरूरपुर कलां गांव में सोमवार को ईश्वर सिंह का सात वर्षीय बेटा दिपांशु का शव चुनरी के फंदे पर लटका मिला । परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव को श्मशान घाट में भूमि में गड्ढा खोदकर दिया । मंगलवार को मृतक छात्र के पिता ईश्वर सिंह ने कोतवाली में पहुंचकर बेटे की हत्या की आशंका जताया और डीएम से शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की। डीएम पवन कुमार के निर्देश पर पुलिस बच्चे के शव को जमीन से निकाला पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बुधवार को मेरठ से पहुंचे फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम की देख रेख में बच्चे के शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्चे की मुंह दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई । इस मामले में अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी। पुलिस ने अपने स्तर से कार्रवाई शुरू कर दी है। संदिग्ध लोगों के मोबाइल सर्विलांस पर लगाए गए है। पुलिस के शव की सुई मृतक केे परिचितों पर भी घूम रहे है। एएसपी रण विजय सिंह ने बताया कि पुलिस मृतक के परिजनों से पूछताछ कर रही है, लेकिन परिजन कुछ बताने को तैयार नहीं है। यदि परिजन तहरीर नहीं देते है तो पुलिस अपनी तरफ से मुकदमा दर्ज कराएगी। घटना का सही खुलासा किया जाएगा। पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया हुआ है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


लोगों ने साध ली चुप्पी
बागपत। पुलिस ने बताया कि सरूरपुर गांव में मासूम दिपांशु का शव मकान की दूसरी मंजिल पर कमरे के गेट पर लटका मिला था। यहां से कई मकान साफ दिखाई देते हैं। छत पर कोई बाउंड्री भी नहीं है। घटना को किसी ने तो होते हुए देखा होगा, लेकिन कोई भी ग्रामीण मुंह खोलने को तैयार नहीं है। पुलिस ने आसपास के कई घरों में जाकर लोगों से पूछताछ की, लेकिन किसी ने कुछ नहीं बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed