फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बीएससी की छात्रा को अगवा करने की कोशिश

बीएससी की छात्रा को अगवा करने की कोशिश

Fri, 23 Mar 2018 01:04 AM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
बीएससी की छात्रा को अगवा करने की कोशिश
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

तीन-चार युवकों ने कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की बीएससी की छात्रा को गाड़ी में डालकर अगवा करने की कोशिश की और विफल होने पर आरोपी छात्रा से मोबाइल और 700 रुपये छीनकर ले गए। बाद में गांव में जाकर छात्रा के घर में घुसकर धमकी दी यदि पुलिस को सूचना दी तो लड़की पर तेजाब फेंक देंगे और परिवार को जान से मार देंगे। दहशतजदा परिजनों ने इसकी शिकायत राज्य महिला आयोग और उच्च अधिकारियों से की। अब यह मामला कोतवाली पुलिस के पास पहुंचा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की छात्रा नगर के एक कॉलेज में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा है। 19 मार्च को वह कॉलेज में पेपर देने आई । जैसे ही वह अंदर घुसी तो तीन-चार युवक वहां खड़े मिले, इनमें एक उसके गांव का भी था। उन्होंने छात्रा को कार में डालकर अगवा करने की कोशिश की। छात्रा के शोर मचाने पर जब कॉलेज के छात्र-छात्राएं उधर दौड़े तो आरोपी उसका मोबाइल और 700 रुपये छीनकर भाग गए। बदनामी के डर से छात्रा के परिजनों ने मामले को दबाए रखा, लेकिन उसी शाम तीन-चार युवकों ने छात्रा के घर में घुसकर धमकी दी यदि पुलिस में रिपोर्ट की तो उसके साथ रेप कर तेजाब डालकर मार डालेंगे और पूरे परिवार को जान से मार देंगे। दहशतजदा परिजनों ने मामले की शिकायत राज्य महिला आयोग और पुलिस के आला अधिकारियों को की। अब यह मामला बड़ौत कोतवाली में पहुंचा। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेकर जांच शुरू कर दी है। इस वारदात के बाद छात्रा का परिवार भयभीत है। इस संबंध में एसएसआई हेमेंद्र बालियान का कहना है कि अभी मामले में जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed