{"_id":"6a89e4337657edf89401bdbf","slug":"bus-overturns-on-buddhist-circuit-pedestrian-in-critical-condition-balrampur-news-c-99-1-slko1019-153639-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: बौद्ध परिपथ में पलटी बस, राहगीर की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: बौद्ध परिपथ में पलटी बस, राहगीर की हालत गंभीर
Sat, 22 Aug 2026 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 22 Aug 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर के मुख्य बौद्ध परिपथ पर लठावर मोड़ के पास पलटी बस।
गैसड़ी। मुख्य बौद्ध परिपथ पर लठावर मोड़ के पास शनिवार दोपहर बाइक सवार को बचाने के प्रयास में प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। बस में करीब 30 से 35 यात्री सवार थे। हादसे में सभी यात्री बाल-बाल बच गए। बस की चपेट में आने से बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस गैसड़ी से पचपेड़वा की ओर जा रही थी। घटनास्थल के पास सड़क के बाईं ओर नहर की तरफ जाने वाला रास्ता है। इसी रास्ते से बाइक चालक अचानक मुख्य सड़क पर आ गया। बाइक चालक को सामने देखकर बस चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया। इससे बस अनियंत्रित होकर दाईं तरफ पलट गई।
हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने बस में सवार यात्रियों को बाहर निकाला। गनीमत रही कि बस में सवार किसी भी यात्री को चोट नहीं आई। इसी बीच बस की चपेट में आकर बाइक चालक नगर पंचायत के साथी वार्ड निवासी एहसान (18) गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे सीएचसी गैसड़ी पहुंचाया।
विज्ञापन
सीएचसी अधीक्षक अरविंद कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल एहसान ने बताया कि वह गैसड़ी बाजार जाने के लिए मुख्य सड़क पर मुड़ा था। इसी दौरान बस की चपेट में आ गया। प्रभारी निरीक्षक राज कुमार पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।