फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   लापरवाही का आरोप, जिला अस्पताल में भी हंगामा

लापरवाही का आरोप, जिला अस्पताल में भी हंगामा

Fri, 23 Feb 2018 12:49 AM IST
Updated Fri, 23 Feb 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
लापरवाही का आरोप, जिला अस्पताल में भी हंगामा
बागपत। यमुना खादर में हुए बवाल में घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। खनन ठेकेदार पक्ष के घायल का इलाज करने पर ग्रामीण भड़क गए। ग्रामीणों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। चिकित्सकों से तीखी नोंक झोंक हुई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को शांत किया।
विज्ञापन

निवाड़ा यमुना खादर में फायरिंग व पथराव के दौरान घायल हुए दोनों पक्ष के लोगों को पुलिस ने जिला असपताल में भर्ती कराया। सूचना पर काफी संख्या में निवाड़ा गांव के ग्रामीण भी जिला अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा खनन ठेकेदार पक्ष के घायल युवक विकास का इलाज करने पर ग्रामीण भड़क गए। ग्रामीणों ने अस्पताल में जमकर हंगामा शुरू कर दिया। चिकित्सकों से ग्रामीणों की तीखी नोंक झोंक हुई। ग्रामीणों का आरोप था कि गोली लगने से घायल युवक इलाज के लिए तड़प रहा है, लेकिन चिकित्सक पहले आरोपी पक्ष के घायल का इलाज कर रहे है। सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची और हंगामा कर रहे ग्रामीणों को शांत किया। चिकित्सकों द्वारा निवाड़ा के घायलों का इलाज शुरू किया गया। ग्रामीण शांत हो गए।
विज्ञापन

---------------------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed