{"_id":"5a8c7b394f1c1ba5268bb4bf","slug":"61519156025-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ककड़ीपुर में किसान पर फायरिंग, धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ककड़ीपुर में किसान पर फायरिंग, धमकी
Updated Wed, 21 Feb 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमाला (बागपत)। थाना क्षेत्र के ककड़ीपुर गांव में किसान के घर में घुसकर बदमाशों ने हवाई फायरिंग की। किसान ने किसी तरह जान बचाई। हमलावरों ने दो दिन में किसान को देख लेने की धमकी दी । पीड़ित ने थाने में तहरीर दी।
ककड़ीपुर गांव निवासी मास्टर किरण पाल सिंह सोमवार की रात में अपनी पत्नी के साथ घर पर सो रहे थे। रात करीब दस बजे उनके घर पहुंचे बदमाशों ने दरवाजा खोलने के लिए कहा। किसान ने परिचय जानना चाहा तो बदमाशों ने हवाई फायरिंग शुरू कर दी। करीब 20 मिनट तक बदमाश हवाई फायरिंग करते रहे और किसान को देख लेने की धमकी दी । सहमे किसान ने पुलिस को जानकारी दी। रमाला पुलिस मौके पर पहुंची। बदमाशों की तलाश में कांबिंग की, लेकिन सुराग नहीं लगा। मंगलवार को किसान रमाला थाने पहुंचा और तहरीर दी। किसान ने एसपी जयप्रकाश से पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की । किसान ने कहा भागते हुए बदमाशों ने दो दिन में उसे देख लेने की धमकी दी है, उसकी जान को खतरा बना हुआ है।