{"_id":"5a7ca83c4f1c1bcb268b8e85","slug":"61518118972-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने छेड़छाड़ की शिकायत मारपीट में दर्ज की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने छेड़छाड़ की शिकायत मारपीट में दर्ज की
Updated Fri, 09 Feb 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। पुलिस ने छेड़छाड़ की शिकायत को मारपीट में दर्ज किया। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए सीएचसी बिनौली भेजा है।
बुधवार को थाने क्षेत्र एक गांव में जूनियर हाईस्कूल में पढ़ने गई कक्षा सात की छात्रा से विद्यालय के अध्यापक ने अश्लील हरकतें कर छेड़छाड़ की । छात्रा द्वारा विरोध करने पर शिक्षक ने उसकी पिटाई भी की। छात्रा ने घर पहुंचकर अपने परिजनों को सारी कहानी बताई। जिस पर उसके परिजनों ने विद्यालय में हंगामा किया और आरोपी शिक्षक को खरी खोटी सुनाई । इस मामले में बृहस्पतिवार को छात्रा के पिता ने थाने में आरोपी अध्यापक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी अध्यापक के खिलाफ छात्रा से छेड़छाड़ का मामला मारपीट की धारा में दर्ज किया और छात्रा को मेडिकल के लिए बिनौली सीएचसी भेजा। इस संबंध में एसएसआई रमेश सिंह सिंधू ने बताया कि अध्यापक ने छात्रा की पिटाई । छेड़छाड़ का आरोप गलत है। अध्यापक के खिलाफ मारपीट की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।