फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   अश्लील हरकतों के विरोध पर हमला, तीन घायल

अश्लील हरकतों के विरोध पर हमला, तीन घायल

Wed, 13 Sep 2017 01:47 AM IST
Updated Wed, 13 Sep 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
अश्लील हरकतों के विरोध पर हमला, तीन घायल
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में चचेरे भाई ने युवती के साथ छेड़छाड़ कर अश्लील हरकतें की। विरोध करने पर पूरे परिवार पर हमला कर दिया। इससे युवती सहित परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर बनी है। आरोपी लड़की का शादी का रिश्ता भी तुड़वा चुके हैं।
विज्ञापन

महिला ने बताया उसकी बेटी पर उसका चचेरा भाई गलत नजर रखता है। गली से गुजरते समय उस पर फब्तियां कसता है। बेटी भैंस का दूध लेने के लिए पड़ोस में जा रही थी। आरोपियों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर निर्वस्त्र करने की धमकी दी। बाद में आरोपी ने अपने परिजनों के साथ मिलकर पूरे परिवार पर हमला बोल दिया। उनकी बुरी तरह से पिटाई की। इसमें लड़की पति समेत तीन घायल हुए। आरोपी धमकी देेकर भाग गए। उसने कोतवाली में तहरीर देकर सुरक्षा कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने कहा इस केस में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। इसके आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी चाचा गिरफ्तार
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती से दुष्कर्म का प्रयास करने के मामले में आरोपी चाचा को पुलिस को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसका चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed