फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   नशे में युवक ने उत्पात मचाया

नशे में युवक ने उत्पात मचाया

Sun, 10 Sep 2017 01:08 AM IST
Updated Sun, 10 Sep 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
नशे में युवक ने  उत्पात मचाया
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

बिनौली रोड पर शराब के नशे में एक युवक ने उत्पात मचाया। जो भी सामने दिखाई दिया उसे गालियां दी। कई राहगीरों ने उसकी खबर भी ली, लेकिन युवक अभद्रता करने बाज नहीं आया। उसने सड़क पर लेट कर मार्ग अवरुद्ध कर दिया। पुलिस कर्मी भी युवक को सड़क किनारे करके चले गए।
शनिवार को शराब के नशे में एक युवक बिनौली रोड पर शिव मूर्ति के नजदीक खड़ा हो गया और वहां से निकलने वालों को गाली देने लगता। कुछ लोगों ने उसे समझाया, जो भी समझाता उसे भी वह गाली देने लगता । इस पर कई राहगीरों ने उसकी जमकर मरम्मत भी की, लेकिन फिर भी वह बाज नहीं आया और सड़क के बीचों बीच लेट गया। इससे मार्ग अवरुद्ध हो गया। इससे भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिस को भी वह गाली देने लगा। पुलिस ने युवक पर पानी भी डाला, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। बाद में पुलिस कर्मी युवक को सड़क किनारे करके चले गए। इसके बाद युवक बिनौली रोड से पंचवटी नहर के पुल पर जा पहुंचा और वहां खड़े फल विक्रेताओं के साथ भी अभद्रता की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, यहां भी युवक पुलिस से अभद्रता करता रहा। देर शाम तक युवक का हंगामा जारी रहा और पुलिस उसके सामने बेबस दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed