{"_id":"5999eca84f1c1bd11e8b4a2a","slug":"61503259816-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शताब्दी की चपेट में आया सांड, हादसा टला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शताब्दी की चपेट में आया सांड, हादसा टला
Updated Mon, 21 Aug 2017 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। खतौली हादसे की जांच में उलझे रेलवे विभाग के लिए एक और मुसीबत खड़ी होने से बाल-बाल बच गई। बिनौली रेलवे रोड क्रॉसिंग पर शनिवार सुबह दिल्ली से सहारनपुर जा रही शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में सांड़ आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सांड़ ट्रेन में उलझने के कारण काफी दूर तक घिसटता हुआ गया, इसकी उसकी मौत हो गई। गनीमत यह रही किसी ट्रेन सुरक्षित अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गई।
मुजफ्फरनगर के खतौली में ट्रेन हादसे के बाद दिल्ली कुछ ट्रेनों को बागपत-शामली रेलवे लाइन से निकाला जा रहा है। रविवार सुबह नौ बजे दिल्ली से सहारनपुर जा रही शताब्दी एक्सप्रेस जब बिनौली रोड रेलवे क्रॉसिंग पार कर रही थी, तब ट्रेन की चपेट में एक सांड़ आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सांड़ यहां ट्रेन के पहियों में उलझ गया। इस कारण वह करीब 200 मीटर घिसटता रहा। इससे सांड़ की मौत हो गई, जबकि ट्रेन सकुशल निकल गई। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया। सांड़ की मौत की सूचना मिलते ही हिंदू जागरण मंच के युवा जिलाध्यक्ष दीपक बामनौली, जिलाध्यक्ष मधुसूदन शास्त्री, कार्यकर्ता अंकित बड़ौली, सचिन वत्स, कपिल, सिद्धार्थ, राजीव, आशीष, सोनू, रोहित वहां पहुंचे और उन्होंने हंगामा किया। बाद में सांड़ को जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर दफना दिया।
जीआरपी और रेलवे स्टाफ खतौली बुलाया
बड़ौत। खतौली के पास ट्रेन पलट जाने की घटना के बाद अधिकारियों ने मदद के लिए विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम को बुलाया। बड़ौत जीआरपी थाना प्रभारी सुखपाल और एसएसआई अजय पंवार के संयुक्त नेतृत्व में गठित जीआरपी और रेलवे पुलिस के कर्मचारियों की टीम खतौली पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर कई ट्रेन रद्द, बढ़ी यात्रियों की परेशानी
हादसे के बाद दिल्ली-देहरादून शताब्दी एक्सप्रेस, अहमदाबाद-हरिद्वार आदि कई ट्रेनें निकाली
फोटो संख्या 20 बीडीटी
बड़ौत। खतौली के पास हुए रेल हादसे के बाद दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर गंतव्य करने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई। हादसे के चलते रविवार को जहां कई ट्रेनें रद्द रही, वहीं कई घंटे अपने निर्धारित समय से घंटों लेट रही।
रविवार को दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर चलने वाली तीन ट्रेनें (नंबर 74026, 74027 और 74028) रद्द कर दी, वहीं इस मार्ग पर संचालित ट्रेन (नंबर 74021 और 51910) अपने निर्धारित समय से कई घंटे लेट रही। दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली ट्रेन नंबर 74021 जहां बड़ौत स्टेशन पर साढ़े नौ बजे पहुंचती है, रविवार को वह साढ़े ग्यारह बजे पहुंची। इसके अलावा शामली से दिल्ली जाने वाली ट्रेन नंबर 51910 अपने निर्धारित समय 10 बजकर 10 मिनट से लेट होकर ग्यारह बजे स्टेशन पर पहुंची। स्टेशन अधीक्षक पीके बोस ने बताया हादसे के चलते कई ट्रेन रद्द करने के निर्देश मिले हैं। सोमवार को भी ट्रेन नंबर 74025 रद्द रहेगी। उन्होंने बताया हादसे के चलते इस रूट पर दिल्ली-देहरादून शताब्दी एक्सप्रेस, अहमदाबाद-हरिद्वार आदि कई ट्रेनों वाया बड़ौत ट्रैक से निकाला गया है। उधर कई ट्रेनें एक साथ रद्द रहने के चलते आवागमन को लेकर यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। घंटों तक रेल यात्री ट्रेनों का इंतजार करते रहे। आखिर मेें यात्रियों को बस व अन्य वाहनों का सफर करने के लिए सहारा लेना पड़ा।
आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने बांटे पंपलेट
अमीनगर सराय (बागपत)। कस्बे में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के संदेश के पंपलेट बांटे। कार्यकर्ताओं ने खतौली ट्रेन दुखद हादसे पर दुख प्रकट किया। रेल मंत्री के इस्तीफे और मरने वाले व घायल पीड़ितों को मुआवजे की मांग की है। आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। जिला संयोजक ओमबीर सिंह, ब्लॉक संयोजक मांगेराम, मास्टर बिजेंद्र आर्य, राकेश आर्य राकेश आर्य, ब्लॉक सचिव संजीव कुमार, खलील अहमद, दिलशाद अली मौजूद रहे।