{"_id":"5952af734f1c1ba10a8b498e","slug":"61498591091-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी दफ्तर के बाहर धरने पर बैठे लोगों को पुलिस ने उठाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसपी दफ्तर के बाहर धरने पर बैठे लोगों को पुलिस ने उठाया
Updated Wed, 28 Jun 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। हरियाणा के लोगों ने एसपी दफ्तर के बाहर धरना दिया। पता चलते ही कोतवाली पुलिस वहां पर पहुंची। उनको कार्रवाई का आश्वासन देकर धरना खत्म करा दिया। दोबारा से धरने पर न बैठने की हिदायत दी।
सोनीपत के दीपालपुर निवासी युवक धर्मेंद्र की शादी बागपत की एक युवती से वर्ष 2009 में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया था। बाद में विवाहिता अपने मायके में आ गई थी। आरोप है कि उसकी पत्नी ने उसके और उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज करा दिया है। जो पूरी तरह से गलत है। घटना की पुलिस अफसरों से शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस मामले में धर्मेंद्र ने अपने परिवार के साथ मंगलवार को एसपी दफ्तर के बाहर धरना-प्रदर्शन किया और एएसपी से कार्रवाई की मांग की। कोतवाली पुलिस वहां पहुंची, पुलिस ने उनको कार्रवाई का आश्वासन देकर थोड़ी देर बाद ही धरना खत्म करा दिया। धरने पर बैठने वालों में निर्मला देवी, प्रेमवती, भूल्लो, लक्ष्मी, राजेश आदि रही। उधर, एएसपी अजय कुमार सिंह ने कहा केस की विवेचना के आधार पर कार्रवाई होगी।