फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   गोताखोरों ने दो युवकों को यमुना में डूबने से बचाया

गोताखोरों ने दो युवकों को यमुना में डूबने से बचाया

Thu, 16 May 2019 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
गोताखोरों ने दो युवकों को यमुना में डूबने से बचाया
बागपत। शहर में पक्का घाट के पास यमुना नदी में दो युवक डूब गए। गोताखोरों ने दोनों युवकों को बचा लिया। युवक नशे में धुत थे। उनके चार साथी भाग निकले। सूचना पर लेखपाल ने पहुंचकर जानकारी ली। युवकों को परिजनों को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

पक्का घाट बागपत के पास हरियाणा की तरफ यमुना नदी किनारे छह युवक बैठे हुए थे। तभी अचानक दो युवक नदी में कूद गए। पानी गहरा होने से युवक डूबने लगे। बागपत की तरफ प्रशासन द्वारा छोड़े गए गोताखोरों ने युवकों को डूबता हुआ देखकर नदी में छलांग लगा दी और दोनों को बचा लिया जबकि उनके चार साथी हरियाणा की तरफ भाग निकले। बचाए गए युवक भरत पुत्र जयराम निवासी मध्यप्रदेश ने बताया कि वह हरियाणा के जखौली में मजदूरी करते हैं। जखौली गांव निवासी गुलशन समेत पांच दोस्तों के साथ ठेके पर शराब पीने आए थे। नशा अधिक होने के कारण यमुना नदी पर आ गए। उन्हें नहीं पता कि वे कैसे नदी में गिर गए। गोताखोर इरफान, नौशाद, शरीफ, मुश्ताक ने बताया कि दोनों युवक को नदी में डूबता देख कर वे तुरंत नदी में कूद गए। थोड़ी सी भी देर हो जाती तो दोनों डूब जाते। दोनों युवक नशे में हैं। उन्होंने एसडीएम व पुलिस को सूचना दी। एसडीएम ने लेखपाल सौरण सिंह को भेजा। लेखपाल ने पहुंचकर जानकारी ली। लेखपाल ने बताया कि दोनों युवकों के परिजनों को बुला कर उनकी सुपुर्दगी में दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed