फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ओमकार हत्याकांड के दो और आरोपी गिरफ्तार

ओमकार हत्याकांड के दो और आरोपी गिरफ्तार

Tue, 26 Mar 2019 01:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
ओमकार हत्याकांड के दो और आरोपी गिरफ्तार
दोघट (बागपत)। पुसार गांव में होली के दिन हुई पूर्व प्रधान के भाई की हत्या के मामले में नामजद दो और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार बरामद किए। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया, कोर्ट ने उन्हें जेल भेजा।
विज्ञापन

पुसार गांव में होली के दिन मामूली विवाद को लेकर सात लोगों ने पूर्व प्रधान भाग्यवीर के परिवार पर हमला बोला। इसमें पूर्व प्रधान के भाई ओमकार की धारदार हथियार से काटकर हत्या की। पूर्व प्रधान भाग्यवीर, बालेंद्र, धर्मेंद्र, आकाश, शुभम व पूनम घायल हो गए । पूनम ने दोघट थाने पर सात लोगों को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना में घायल धर्मेंद्र व बालेंद्र का उपचार मेरठ के निजी अस्पताल में चल रहा है। एसओ अजय शर्मा ने बताया कि नामजद हरेंद्र व अमरीश पुत्रगण कृष्णपाल को आदमपुर चौराहे से गिरफ्तार कर लिया गया है। उनकी निशानदेही पर उनके ही नलकूप के पास गन्ने के खेत से हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार बरामद किए। दो आरोपियों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। घटना का मुख्य आरोपी अमित समेत तीन आरोपी पुलिस पकड़ से दूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed