बड़ौत (बागपत)। बड़ौत-छपरौली मार्ग पर गत रात्रि चंदन हेड़ी गांव के पास दो बाइक सवारों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इससे तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया।
घायल इकराम और मेहरबान पुत्र कल्लू निवासी बड़का अपने गांव से छपरौली शादी में भाग लेने जा रहे थे। जब वे बड़ौत-छपरौली मार्ग पर चंदन हेड़ी गांव के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे बाइक सवार वसीम निवासी कांधला जनपद शामली की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी में लगाया गया, जहां से उन्हें सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया , अभी इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।