{"_id":"5c082f87bdec22414014dfcf","slug":"51544040327-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमीपुर बालैनी में वृद्धा की फावड़े से काटकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अमीपुर बालैनी में वृद्धा की फावड़े से काटकर हत्या
Updated Thu, 06 Dec 2018 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। बालैनी थाना क्षेत्र के अमीपुर बालैनी गांव में 65 वर्षीय महिला की फावड़े से काटकर हत्या कर दी। उसका शव कमरे में भूसे में दबा हुआ मिला। पुलिस ने पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने वारदात स्थल से फावड़ा बरामद किया। मृतका के पौत्र ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
अमीरपुर बालैनी गांव निवासी रोबिन पुत्र राम नरेश ने बताया कि उसकी दादी हरबाई (65) पत्नी स्वर्गीय विजयपाल सिंह मंगलवार को सुबह 11 बजे के लगभग घेर में गई , लेकिन वापस घर नहीं लौटी। घेर में मकान निर्माण का काम चल रहा है। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। देर रात घेर में बने कमरे से शव बरामद हुआ। शव भूसे में दबा था। उसकी गर्दन और चेहरे पर फावड़े से वार कर हत्या की। वृद्धा की हत्या के बाद परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर बालैनी थाना पुलिस पहुंची और वारदात स्थल से फावड़ा बरामद किया। फावड़े पर खून के धब्बे मिले। पौत्र रोबिन ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस घेर में चल रहे मकान निर्माण में मजदूरी करने वाले संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। प्रभारी एसओ भगवत स्वरूप ने बताया कि फावड़े से काटकर महिला की हत्या की आरोपी की तलाश की जा रही है।
पुलिस को नजदीकियों पर ही शक
बागपत। अमीपुर बालैनी में हरबाई की हत्या की। उसके गले व चेहरे पर फावड़े से 8 से 10 वार किए घेर में ही हत्या कर शव को भूसे में छिपाया। हत्याकांड में पुलिस के शक की सुई नजदीकियों पर ही घूम रही है। पुलिस का कहना है कि हर बिंदु पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
महिला के पति की 25 साल पहले हुई मौत
बागपत। हरदोई की हत्या के बाद बेटे राम नरेश, कृष्णपाल व बेटियां मुन्नी, अनिता, बबीता बबली का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका अपने पौत्र रोबिन के पास ही रहती थी। उसके पति विजयपाल सिंह की 25 साल पहले मृत्यु हो गई। वे आर्मी से सेवानिवृत्त थे। रोबिन ने बताया कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है।