फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   निवाड़ा में ट्रक मालिक पर हमला, घायल

निवाड़ा में ट्रक मालिक पर हमला, घायल

Thu, 29 Nov 2018 01:07 AM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
निवाड़ा में ट्रक मालिक पर हमला, घायल
बागपत।
विज्ञापन

निवाड़ा गांव में चार युवकों ने घर में घुसकर ट्रक मालिक पर हमला बोल दिया। पीड़ित ने चार भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। रेत के ट्रक से अवैध वसूली को लेकर काफी दिन से विवाद चल रहा है।
निवाड़ा गांव निवासी सगीर अहमद पुत्र अयूब ने बताया कि वह ट्रक से रेत सप्लाई करता है। रेत के ट्रक को पुलिस से बचाकर निकलवाने के लिए गांव का ही भट्ट उर्फ जुल्फिकार उससे पांच हजार रुपये महीना और प्रति चक्कर एक हजार रुपये लेता है। एक सप्ताह पहले दो सौ रुपये को लेकर उनका विवाद हो गया । पांच-छह लोगों ने सिसाना के पास ट्रक रुकवा कर उसे जान से मारने की धमकी दी और मारपीट की। उसने कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। न्यायालय में उसके खिलाफ रिट दायर की। इसे लेकर बुधवार को भट्ट अपने तीन भाइयों के साथ उसके घर पर आया और गाली गलौच कर उसके साथ मारपीट की। न्यायालय में दायर रिट को वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। उसने भट्ट, उसके भाई इबने, इसरार, इस्लामू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


युवक को मारपीट कर घायल किया
बागपत। मोहल्ला अर्जुनपुरम निवासी विपिन ने बताया कि वह बाजार में किसी काम से आया। इसी दौरान दो-तीन युवकों ने उसके साथ मारपीट की। जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। घायल के भाई ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed