फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   फतेहपुर गांव में फेरी वाले की दाढ़ी खींची, तनाव

फतेहपुर गांव में फेरी वाले की दाढ़ी खींची, तनाव

Mon, 22 Oct 2018 12:53 AM IST
Updated Mon, 22 Oct 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर गांव में फेरी वाले की दाढ़ी खींची, तनाव
रमाला (बागपत)। फतेहपुर चक गांव में घोड़ा बुग्गी से सीमेंट के गमले एवं चूल्हे बेचने गए व्यक्ति को मामूली विवाद हो जाने पर युवक ने मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि दाढ़ी पकड़कर दूर तक खींचा गया। इससे दाढ़ी के बाल भी उखड़ गए। पीड़ित ने थाने में आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

असारा गांव निवासी हनीफ पुत्र शरीफ ने बताया कि वह घोड़ा बुग्गी से गांव-गांव में फेरी कर सीमेंट के गमले व चूल्हे बेचने का काम करता है। रविवार को फतेहपुर चक में गमले व चूल्हे बेचने गया था। जब वह गांव में घूम रहा था तो बच्चे बुग्गी पर चढ़ने लगे। इस पर उसने बच्चों को धमका कर बुग्गी से उतार दिया। इसी को लेकर गांव के ही एक युवक ने उसे रोक लिया और दाढ़ी पकड़ कर काफी दूर तक खींचकर ले गया। उसके साथ मारपीट की। इससे दाढ़ी के बाल उखाड़ दिए। धमकी दी कि यदि दोबारा गांव में आया तो जान से मार देंगे। घायल ने थाने पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी है। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष नरेश कुमार ने बताया आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज जांच शुरू कर दी। शीघ्र आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed