{"_id":"5b75d86942c79226ab44295a","slug":"51534449769-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट कर पशु व्यापारी से लूटपाट की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट कर पशु व्यापारी से लूटपाट की
Updated Fri, 17 Aug 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
हाईवे पर बड़ौली व बड़ौत के बीच एक पशु व्यापारी से दो युवकों ने मारपीट कर घायल कर डेढ़ लाख रुपये की नगदी लूट ली। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। दूसरी तरफ बदमाशों ने सिनौली गांव में भी एक व्यक्ति से 43 हजार रुपये की लूटपाट की।
लूट का शिकार हुए शमशाद पुत्र शरीफ हसनपुर लुहारी थानाभवन जनपद शामली का रहने वाला है। वह लोनी में रहकर पशु का व्यापारी करता है। वह अपने गांव हसनपुर आया हुआ था और दो बच्चों के साथ बाइक पर लोनी जा रहा था। जब वह बड़ौली के पास पहुंचा तो वहां पर लगी ठंडी प्याऊ से पानी पीने लगा तो उसके डेढ़ लाख रुपये लूटकर कर भाग निकले। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, उसे सीएचसी में भर्ती कराया। उसने बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी। दूसरी तरफ सिनौली के रामपाल पुत्र बलजीत बड़ौत जिला सहकारी बैक से 43 हजार रुपये लेकर गांव जा रहे थे। गांव पहुंचने पर घर के बाहर बदमाशों ने उसने नगदी लूट ली