फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   फर्जी कागजात से 9.51 लाख का ऋण लिया

फर्जी कागजात से 9.51 लाख का ऋण लिया

Tue, 31 Jul 2018 01:00 AM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
फर्जी कागजात से 9.51 लाख का ऋण लिया
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

केनरा बैंक की दिल्ली बस स्टैंड शाखा से एक व्यक्ति ने फर्जी खतौनी बनाकर फर्जी कागजात बनाकर नौ लाख 51 हजार का ऋण ले लिया। जब इसकी जांच सीनियर लीगल सलाहकार विनोद कुमार जैन एडवोकेट को मिली तो जांच मेें आवेदक द्वारा दिए गए कागजात फर्जी पाए गए। इसकी शिकायत उन्होंने एसडीएम से की। तो उन्होंने इस मामले में शाखा प्रबंधक और फर्जी खतौनी लेने वाले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।

जौनमाना गांव के जितेंद्र पुत्र तेजपाल ने फर्जी खतौनी बनाकर दिल्ली बस स्टैंड केनरा बैक की शाखा में ऋण लेने का आवेदन किया। शाखा प्रबंधक संजीव कुमार ने आवेदक के दो ऋण (जिसमें किसान कैडिट कार्ड पर 4.10 लाख रुपये और किसान के ओडी पर 5.41 लाख रुपये के ऋण) स्वीकृत किए। इस मामले की शिकायत मिली तो बैंक प्रबंधन ने केनरा बैंक के सीनियर लीगल सलाहकार विनोद कुमार जैन एडवोकेट को मामले की जांच सौंपी। विनोद जैन ने बताया कि जांच में आवेदक द्वारा दी गयी खतौनी और सभी कागजात फर्जी मिले। इसकी शिकायत उन्होंने एसडीएम से की। एसडीएम ने पुलिस को बैंक के शाखा प्रबंधक और जौनमाना गांव के जितेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि केनरा बैंक की किरठल शाखा में भी करोड़ों रुपये का फर्जी ऋण का मामला पकड़ा गया था और इसका मामला सीबीआई में चल रहा है और तत्कालीन शाखा प्रबंधक जेल में बंद हैं। इसके अलावा दाहा और अन्य शाखा में फर्जी ऋण का मामला प्रकाश में आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed