{"_id":"5abbf2ec4f1c1be5298b473d","slug":"51522266860-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान ने बदमाशों ने 15 हजार लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसान ने बदमाशों ने 15 हजार लूटे
Updated Thu, 29 Mar 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)।
कस्बे में बैंक से रुपये निकाल कर गांव जा रहे किसान से बाइक सवार दो बदमाशों ने 15 हजार रुपये की नगदी लूट ली और धमकी देकर फरार हो गए।
ब्राह्मण पुट्ठी गांव निवासी किसान ओमकार सिंह पुत्र धारा सिंह ने बुधवार को अग्रवाल मंडी टटीरी स्थित ओबीसी बैंक में अपने खाते से 15 हजार रुपये निकाले और भैंसा-बुग्गी से अपने गांव लौट रहा था। टटीरी में अग्रवाल धर्मशाला के पास बाइक सवार होकर दो बदमाशों ने किसान से नगदी से भरा थैला लूट लिया और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। किसान द्वारा शोर मचाए जाने पर लोगों ने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन वे हाथ नहीं लग सके। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश की, लेकिन बदमाशों को कोई सुराग नहीं लगा। इस संबंध में पीड़ित ने बागपत कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।