{"_id":"5a6cda074f1c1b514a8b5dde","slug":"51517083143-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रटौल में गैस सिलेंडर फटा, मची भगदड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रटौल में गैस सिलेंडर फटा, मची भगदड़
Updated Sun, 28 Jan 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदीनगर (बागपत)। रटौल निवासी फईमु की गांव में ही बस स्टैंड पर वेल्डिंग की दुकान है। वह शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे कार्य कर रहा था। अचानक गैस का सिलेंडर फट गया। उसने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। इससे दुकान में आग लग गई थी। मौके पर लोग इकट्ठे हो गए। उन्होंने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान का कुछ सामान जल चुका था। गनीमत रही कि सिलेंडर में कम गैस थी, वरना बड़ा हादसा हो जाता। लोगों ने प्रशासन से पीड़ित दुकान को मुआवजा देने की मांग की है।
तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार
बागपत। चांदीनगर पुलिस ने गौना गांव के खेतों में चेकिंग के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार भारती ने कहा पकड़ा गया आरोपी इमरान निवासी गौना है। उसके पास से तमंचा बरामद हुआ है।
शराब के साथ चार लोग गिरफ्तार
बागपत। चांदीनगर पुलिस ने खट्टा प्रह्लादपुर गांव से राजेंद्र को गिरफ्तार किया। उसके पास से 50 पव्वे देसी शराब हरियाणा मार्का बरामद हुई है। वहीं रमाला पुलिस ने शराब के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें चांदवीर व जयवीर निवासी रमाला, सतीश निवासी किशनपुर बराल है।