फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   अश्लील हरकतों के विरोध पर किशोरी का हाथ तोड़ा

अश्लील हरकतों के विरोध पर किशोरी का हाथ तोड़ा

Fri, 29 Dec 2017 01:02 AM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
अश्लील हरकतों के विरोध पर किशोरी का हाथ तोड़ा
बागपत। रमाला क्षेत्र के एक गांव की किशोरी से अश्लील हरकतें की गई। विरोध करने पर उसका हाथ तोड़ दिया। बचाव में आए उसके पिता की भी पिटाई की। आरोप है कि शिकायत करने पर थाना पुलिस ने उन पर समझौते का दबाव बनाया। पीड़ितों ने एसपी से शिकायत की है।
विज्ञापन

किशोरी के पिता ने बताया कि उसकी बेटी 22 दिसंबर को घर पर अकेली थी। इसी दौरान पड़ोस के दो युवक घर में घुस आए और बेटी से छेड़छाड़ कर अश्लील हरकतें करने लगे। विरोध करने पर गाली-गलौज कर मारपीट की। उसका हाथ तोड़ दिया। इसी दौरान वह भी वहां पर पहुंच गया। बेटी को बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। वह भी चोटिल हो गया। आरोपी धमकी देते हुए चले गए। इसकी रमाला थाने पर पहुंचकर शिकायत की। आरोप है कि पुलिस ने उन पर समझौता करने का दबाव बनाया। आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ितों ने बृहस्पतिवार को एसपी आवास पर पहुंचकर शिकायत की। उधर, रमाला थाना एसएसआई जगदीश प्रसाद का कहना है कि मामला छेड़छाड़ का नहीं मारपीट का है। पुलिस पर लगाए गए आरोप पूरी तरह से गलत है।
विज्ञापन

भाई पर हमले का आरोपी गिरफ्त से बाहर
चांदीनगर। भगौट निवासी सुनील उर्फ सोनू पर मंगलवार रात उसके ही भाई ने फावड़े से जानलेवा हमला कर दिया था। वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस मामले में आरोपी सुंदर के खिलाफ चांदीनगर थाने पर रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पुलिस ने अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार भारती का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेजाबी हमला करने के आरोपी दे रहे हत्या की धमकी
बागपत। घिटौरा गांव में ट्रक ड्राइवर राजकुमार उर्फ राजू पर छह दिसंबर को हुए तेजाबी हमले के मामले में पीड़ित परिजन एसपी दफ्तर पहुंचे। घायल के बेटे मोहित का कहना है कि अभी तक एक आरोपी ही जेल गया है। अन्य आरोपी फरार चल रहे है और समझौते का दबाव बना रहे हैं। मना करने पर मारने की धमकी दे रहे है। पुलिस भी आरोपियों का पक्ष ले रही है और उन पर फैसले का दबाव बना रही है। इससे पूरा परिवार दहशत में है। पीड़ितों ने अपनी सुरक्षा और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed