{"_id":"59a864e74f1c1bf3278b4b0c","slug":"51504208103-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेवी डिग्री कॉलेज में प्रवक्ता औल लिपिक में हुई कहासुनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेवी डिग्री कॉलेज में प्रवक्ता औल लिपिक में हुई कहासुनी
Updated Fri, 01 Sep 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
जेवी डिग्री कॉलेज में प्रवक्ता और लिपिक में हुई कहासुनी
बड़ौत(बागपत)।
जनता वैदिक डिग्री कॉलेज में प्रवक्ता और लिपिक के बीच कुछ दिन पहले कहासुनी हो गई थी। इस मामले में दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी।
पुलिस के अनुसार जनता वैदिक डिग्री कॉलेज में 26 अगस्त को जंतु विज्ञान के प्रवक्ता हरीशवीर और पुस्तकालय लिपिक बाबूराम के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इससे कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे कॉलेज प्राचार्य डॉ यशवीर सिंह ने हस्तक्षेप कर दोनों को शांत कराया। दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की। उधर, कॉलेज के प्राचार्य डॉ. यशवीर सिंह ने कहा कॉलेज का माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा। कोतवाली प्रभारी हरेराम ने कहा दोनों पक्षों की तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी।