{"_id":"59a5c39b4f1c1b5f738b464e","slug":"51504035739-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक भर्ती में प्रबंधक ने मांगे 25 लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिक्षक भर्ती में प्रबंधक ने मांगे 25 लाख
Updated Wed, 30 Aug 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। दिगंबर जैन इंटर कॉलेज, बड़ौत के प्रबंधक पर स्कूल में अध्यापक के पद पर चयन करने के लिए 25 लाख रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाया । मेरठ के निरंजन ने डीआईओएस से शिकायत कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। जांच शुरू कर दी। उधर, प्रबंधक अरीदमन जैन का कहना है कि साक्षात्कार योग्यता के आधार पर हुए हैं। आरोप निराधार है।
बड़ौत स्थित दिगंबर जैन इंटर कॉलेज में अध्यापकों के रिक्त पदों के लिए छह अगस्त को साक्षात्कार हुआ । इसमें आस-पास सहित दूसरे जिले के अभ्यर्थी उपस्थित हुए । मेरठ के कंकरखेड़ा की रहने वाली शिवानी के पति निरंकार सिंह ने डीआईओएस दफ्तर पहुंचकर जैन इंटर कॉलेज के प्रबंधक की शिकायत की। आरोप लगाया पत्नी से शिक्षिका के पद पर भर्ती के लिए 25 लाख रुपये रुपये की रिश्वत मांगी है। जबकि साक्षात्कार के दौरान कोरम पूरा नहीं किया । प्रधानाचार्य को उपस्थित रहना चाहिए था, लेकिन वहां नहीं थे। डीआईओएस पीके मिश्रा ने बताया शिकायत की जांच कराई जा रही है।