फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   शिव मूर्ति खंडित होने की सूचना पर पुलिस में मचा हड़कंप

शिव मूर्ति खंडित होने की सूचना पर पुलिस में मचा हड़कंप

Sun, 02 Jul 2017 01:19 AM IST
Updated Sun, 02 Jul 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
शिव मूर्ति खंडित होने की सूचना पर पुलिस में मचा हड़कंप
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

खामपुर गांव में शिव मूर्ति को खंडित करने की सूचना पर पुलिस के अफसरों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सीओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और नाराज लोगों को समझा बुझाकर शांत किया।

शनिवार को सुबह के समय खामपुर गांव में शिव खंडित करने की सूचना पर सैकड़ों लोग एकत्र हो गए। किसी ने फोन कर पुलिस को गांव में मूर्ति तोड़ने की सूचना दी। सूचना मिलते ही सीओ कर्मवीर सिंह और कोतवाली प्रभारी रणवीर सिंह यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। गांव में मूर्ति खंडित होने की सूचना मिलते ही हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष मधु सूदन शास्त्री भी कार्यकर्ताओं के साथ गांव में पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से मूर्ति खंडित करने वालों को शीघ्र पकड़ने की मांग की। सीओ ने ग्रामीणों और हिंदू जागरण मंच के सदस्यों को शीघ्र आरोपियों को पकड़ने का आश्वासन दिया। दूसरी तरफ गांव प्रधान सतेंद्र ने बताया जिस स्थल पर भगवान शिव की मूर्ति रखी है, वह ग्राम पंचायत की भूमि है और वहां पर पशु अस्पताल भी है और कुछ लोग इस भूमि पर कब्जा करने के लिए प्रयास कर रहे हैं। सीओ ने बताया विवादित मामला है, लेकिन मामले को गंभीरता से लिया जाएगा। इसमें हिंदू जागरण मंच युवा जिलाध्यक्ष दीपक बामनौल, अंकित, पवन, रोहित, पीयूष, सोनू, कपिल, भीम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed