फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   लड़की बोली, अपहरण नहीं अपनी मर्जी से गई

लड़की बोली, अपहरण नहीं अपनी मर्जी से गई

Sat, 01 Jul 2017 01:23 AM IST
Updated Sat, 01 Jul 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
लड़की बोली, अपहरण नहीं अपनी मर्जी से गई
बागपत। साहब ! मेरा किसी ने अपहरण नहीं किया, मैं तो अपनी मर्जी से अपने प्रेमी के साथ गई थी। उसके साथ ही रहूंगी...। शुक्रवार को कोतवाली पहुंची निवाड़ा की एक युवती ने यह बयान दिया और प्रेमी के साथ ही रहने की जिद पर अड़ गई।
विज्ञापन

निवाड़ा गांव की लड़की का कहना है कि उसका गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसका पता उनके परिजनों को भी चल गया था। उसके प्रेमी से मिलने पर रोक लगा दी थी। 24 मई को मौका पाकर अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। वे दोनों पहले देहरादून गए वहां पर कई दिन व्यतीत किए। उसके बाद नोएडा में चले गए थे। वह अपने प्रेमी के साथ ही रहेगी। उसके परिजनों ने प्रेमी व उसके साथियों पर जो अपहरण का आरोप लगाया है वह पूरी तरह से गलत है। उधर निवाड़ा चौकी इंचार्ज निरंजन सिरोही का कहना है कि लापता लड़की को बरामद कर लिया गया है। उसके कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएगे। कोर्ट के आदेशानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed