फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सुशील के हत्यारे चाचा-भतीजा गिरफ्तार

सुशील के हत्यारे चाचा-भतीजा गिरफ्तार

Fri, 23 Jun 2017 12:51 AM IST
Updated Fri, 23 Jun 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
सुशील के हत्यारे चाचा-भतीजा गिरफ्तार
बिनौली (बागपत)।
विज्ञापन

सुशील हत्याकांड में फरार चल रहे मुख्य हत्यारोपी चाचा-भतीजे को पुलिस ने बृहस्पतिवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारोपियों ने अपना इकबालिया जुर्म कबूल करते हुए बताया कि सुशील के उनकी बुआ के साथ अवैध संबंध थे। इसलिए ही उन्होंने उसे मौत के घाट उतारा था।

बता दें कि 17 जून की रात बिनौली गांव के जंगल मेें सुशील पुत्र ब्रह्मपाल वाल्मीकि निवासी दभेड़ी मुजफ्फरनगर की गर्दन काटकर हत्या कर दी थी, जबकि उसकी मौसी के लड़के सोनू पुत्र बाबू निवासी शहजुडी मुजफ्फरनगर ने भागकर अपनी जान बचायी थी। घटना के संबंध में मृतक सुशील के बडे़ बेटे अंकित ने बिनौली थाने पर दादरी गांव के तीन लोगों के खिलाफ नामजद हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने हत्यारोपी विशाल पुत्र रोहताश निवासी दादरी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर उसे जेल भेज दिया था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने नामजद आरोपी चाचा अजय पुत्र रामपाल व उसके भतीजे विकास पुत्र रोहताश को गिरफ्तार कर लिया। हत्यारोपियों ने बताया कि मृतक के विकास की बुआ से अवैध संबंध थे। इसलिए सुशील की हत्या की गई। हत्यारोपियों की निशानदेही पर दादरी गांव के जंगल से हत्या में प्रयुक्त दरांती भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed