{"_id":"5ce05f01bdec22071c2dfbaf","slug":"41558208257-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढोढरा में मिले महिला के शव की नहीं हुई शनाख्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ढोढरा में मिले महिला के शव की नहीं हुई शनाख्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। ढोढरा गांव के जंगल में मिले महिला के शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। वहीं उसकी बच्ची की हालत में सुधार है और उसे नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शुक्रवार को सुबह के समय क्षेत्र के ढोढरा गांव के जंगल में गजे सिंह के खेत में एक महिला का खून से लथपथ शव पड़ा मिला और उसके पास ही दो वर्ष की बच्ची भी पड़ी मिली । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शनाख्त कराने के प्रयास किए, लेकिन उसकी शनाख्त नहीं हो पाई । कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि महिला के शव की शनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। अभी तक अनुमान लगाया गया है कि यह महिला अल्पसंख्यक समुदाय की हो सकती है। महिला के पास से मिली दो वर्ष की बच्ची को शुक्रवार को निजी अस्पताल से मेरठ ले जाया गया। वहां उसके टेस्ट कराए गए। टेस्ट में सब कुछ नॉर्मल हैं, फिर भी उसे आस्था अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। पुलिस शनिवार को भी महिला की शिनाख्त जुटी रही और आसपास के जनपदों में भी इसकी सूचना दे दी गई है।