{"_id":"5c7c2da8bdec224e0121ecc3","slug":"41551642024-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गूगल पे एप के जरिए अकांउट से उड़ाए 70 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गूगल पे एप के जरिए अकांउट से उड़ाए 70 हजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत।
गूगल पे एप पर धोखाधड़ी कर युवक के बैंक अकाउंट से 70 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया। आरोपी ने एप का कर्मचारी बताकर पीड़ित से लिंक ले लिया और अकाउंट से नगदी निकाल ली। पीड़ित ने कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
अग्रवाल मंडी टटीरी निवासी शिवम शर्मा पुत्र राम निवास शर्मा ने बताया कि उसकी गूगल पे एप पर 25 हजार रुपये की धनराशि फंसी हुई थी। शाम के समय उसके पास अज्ञात नंबर से फोन आया। आरोपी ने खुद को गूगल पे एप से बताकर उसे फोन पर लिंक भेजकर ओके करने को कहा। पीड़ित ने विश्वास में आकर उसके द्वारा बताई सभी प्रक्रिया पूरी कर दी, लेकिन कुछ ही देर बाद उसके बैंक अकाउंट से 70 हजार रुपये निकालने का मैसेज मिला। रुपये निकलते ही युवक ने नंबर पर दोबारा से कॉल की। आरोपी ने उसे दो मिनट में बैलेंस वापस करने की बात कही, लेकिन बाद में नंबर बंद हो गया। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।