{"_id":"5bad335c867a557f601674a8","slug":"41538077532-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहां गायब हो गए बागपत के 18 बच्चे?","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कहां गायब हो गए बागपत के 18 बच्चे?
Updated Fri, 28 Sep 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। खेकड़ा में मासूम की हत्या के बाद दो सगे भाइयों के लापता होने से लोगों के बीच खौफ का माहौल है। पिछले दो सालों में जिले से अब तक 17 बच्चे लापता हैं, जिनका पुलिस सुराग नहीं लगा पाई है। एक ही घर के दो बच्चे लापता होने से पुलिस ने जांच तेज कर दी है। इनमें एक कृष टटीरी स्टेशन से मिल गया है। दूसरा अभी लापता है।
बच्चों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। खेकड़ा में पहले मासूम छात्रा की हत्या और इसके बाद कृष के लापता होने से लोगों के बीच डर का माहौल है। बड़ौत में सात साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का प्रयास भी किया गया। एक या दो नहीं बल्कि बागपत से पिछले दो साल में 17 बच्चे लापता हो चुके हैं, जिनके विषय में अभी तक पुलिस कोई सुराग नहीं जुटा सकी है। परिजनों को लापता कृष टटीरी रेलवे स्टेशन पर मिल गया है। सीओ बागपत दिलीप कुमार का कहना है कि पुलिस जांच चल रही है। 10 बच्चे पुलिस ने बरामद कर परिजनों को सौंपे भी है। जल्द ही अन्य बच्चों को भी बरामद कर लिया जाएगा।
इनसेट
इस तरह गायब हुए बच्चे
बागपत। बागपत से 2017 में गायब हुए बच्चों में अभी तक 10 को पुलिस बरामद नहीं कर सकी है। इसके अलावा साल 2018 में अब तक नौ लडक़े गायब हुए, जिनमें छह पुलिस ने बरामद कर लिए थे। इसके अलावा 12 लड़कियां गायब हुई, जिनमें से आठ को बरामद कर लिया गया था।
विज्ञापन
इनसेट
भड़ल के आर्यन की कर दी थी हत्या
बागपत। दो साल पहले भड़ल के कांवड़ सेवा शिविर से मासूम आर्यन का अपहरण कर हत्या कर दी गई थी। पुलिस का दबाव बढ़ते ही हत्यारे मासूम को लेकर मेरठ के जंगल में निकले और हत्या की वारदात को अंजाम देकर शव को नदी में फेंक दिया था।
इनसेट
बालैनी के मासूम के साथ भी की थी दरिंदगी
बागपत। बच्चों के साथ दरिंदगी के कई मामले हैं। बालैनी थाना क्षेत्र के गांव में बच्चे के साथ दरिंदगी कर हत्या कर दी गई थी।
इनसेट
दो बेटे लापता, सूना हुआ घर आंगन
खेकड़ा। मजदूर रामगोपाल के दोनों बेटे संदिग्ध हालात में लापता हो गए। परिवार में बेटी है। परिजनों को छोटा बेटा कृष बृहस्पतिवार को टटीरी स्टेशन को मिल गया। लापता बच्चों की मां शिमला देवी का रेा रोकर बुरा है।