{"_id":"5b9c0345867a557eae2de578","slug":"41536951109-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजेंद्र हत्याकांड के मुख्य आरोपी ने किया सरेंडर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गजेंद्र हत्याकांड के मुख्य आरोपी ने किया सरेंडर
Updated Sat, 15 Sep 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजेंद्र हत्याकांड के मुख्य आरोपी ने किया सरेंडर
बागपत। मौजिजाबाद नांगल गांव के गजेंद्र उर्फ बिट्टू हत्याकांड में मुख्य आरोपी सुमित ने पुलिस को चकमा देकर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। इस मामले में पुलिस एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। अब पुलिस मुख्य आरोपी को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद करेगी।
मौजिजाबाद नांगल गांव में आठ सितंबर की रात को गजेंद्र उर्फ बिट्टू की पेचकस से गोदकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतक के भाई मुजेंद्र ने गांव के ही सुमित, भुल्लर व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने भुल्लर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस मामले में मुख्य आरोपी सुमित समेत दो आरोपी फरार चल रहे थे। शुक्रवार को सुमित पुत्र पविंद्र उर्फ काला निवासी मौजिजाबाद नांगल ने पुलिस को चकमा देकर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। कोर्ट से उसे जेल भेज दिया। दोघट थानाध्यक्ष चितवन कुमार ने बताया कि आरोपी सुमित को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद किया जाएगा। अज्ञात युवक की पहचान कराई जा रही है। जल्दी ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
वहीं गुराना गांव निवासी सौरव पुत्र नरेंद्र ने धारा 307 के मामले में न्यायालय में आत्मसमर्पण किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।