{"_id":"5b450fde4f1c1bc1248b5a1d","slug":"41531252702-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत जेल के बाहर बजरंगी के आखिरी अंदाज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बागपत जेल के बाहर बजरंगी के आखिरी अंदाज
Updated Wed, 11 Jul 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। सुनील राठी का निशाना बनकर मौत की नींद सो चुके मुन्ना बजरंगी के जिंदा रहने की आखिरी वीडियो वायरल हुई है। इसमें बागपत जेल में एंट्री से ठीक पहले बजरंगी पुलिस के सुरक्षा घेरे में है। वह कभी बातें कर रहा है तो कभी हंस रहा है।
रविवार की रात में करीब सवा नौ बजे माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी को झांसी जेल से एंबुलेंस में बागपत जेल शिफ्ट किया। इसी दौरान जिला जेल के मुख्य द्वार पर एंबुलेंस से उतरते समय डॉन मुन्ना बजरंगी का किसी ने मोबाइल से वीडियो बनाया। इस वीडियो में डॉन एंबुलेंस से उतरता हुआ नजर आ रहा है। उसने एंबुलेंस से उतरकर पुलिस कर्मियों के साथ भी बातचीत की और अपना सामान उठाया। वीडियो में पुलिस कर्मियों से घिरे यूपी के सबसे बड़े डॉन का आखिरी अंदाज खूब वायरल हो रहा है। सोमवार को जेल में डॉन की हत्या के बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गई। चंद मिनट में ही वीडियो सभी के मोबाइल में पहुंच गई। वीडियो को किसने वायरल किया, पुलिस इसकी जांच में जुट गई है। एसपी जयप्रकाश ने बताया कि वीडियो जिसने भी वायरल की है, उसकी जांच कराई जाएगी।