फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   घुड़चढ़ी के दौरान युवक पर तमंचे से किया फायर

घुड़चढ़ी के दौरान युवक पर तमंचे से किया फायर

Tue, 17 Apr 2018 01:04 AM IST
Updated Tue, 17 Apr 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
घुड़चढ़ी के दौरान युवक पर तमंचे से किया फायर
छपरौली (बागपत)। औढ़ापुर गांव में रविवार को घुड़चढ़ी के दौरान पुरानी रंजिश में युवक पर तमंचे से फायर किया। लेकिन ऐसा देखते ही कुछ लोगों ने युवक का हाथ पकड़कर ऊपर उठा दिया। गोली हवा में चल गई। गोली चलने से डीजे पर नाच रहे बारातियों में भगदड़ मच गई। पीड़ित ने एक युवक के खिलाफ थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

रविवार को औढ़ापुर में बारात आई हुई थी। बारात में घुड़चढ़ी के दौरान डीजे पर बारातियों के साथ हमीद निवासी औढापुर भी डांस कर रहा था। हमीद ने बताया कि रास्ते में मंदिर के पास पहुंची तो गांव का ही पवन त्यागी हाथों में तमंचा लेकर वहां पहुंचा। उसने हमीद को निशाना बनाते हुए तमंचे से गोली चला दी। बारात में मौजूद लोगों ने उसका हाथ पकड़ लिया और ऊपर उठा दिया और वह बच गया। गोली की आवाज सुनकर बारातियों में भगदड़ मच गई। आरोपी युवक जान से मारने की धमकी देकर चला गया। उसने बताया कि पवन त्यागी उस पर पहले भी दो बार जान से मारने की नीयत से हमला कर चुका है। वह अपराधी किस्म का है और उससे रंजिश रखता है। इस संबंध में हमीद ने थाने पर आरोपी पवन त्यागी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस संबंध में छपरौली थानाध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी को शीघ्र पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed