फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   भाग्य कोई वस्तु नहीं - श्रमणाचार्य

भाग्य कोई वस्तु नहीं - श्रमणाचार्य

Fri, 14 Jul 2017 01:00 AM IST
Updated Fri, 14 Jul 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
भाग्य कोई वस्तु नहीं - श्रमणाचार्य
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

श्रमणाचार्य सुंदर सागर महाराज ने कहा जब इस जीवात्मा में कषाय रूपी गैस भरी हुई होती है, तब आत्मा का उत्थान नहीं हो पाता।
बृहस्पतिवार को विहर्ष सभागार में आयोजित धर्मसभा में उन्होंने कहा हमारी इज्जत स्वयं के व्यवहार से है। जब तीर्थंकर भगवान माता के गर्भ में आते हैं। सारे देवी देवता माता की सेवा में लग जाते हैं। उन्होंने कहा भाग्य कोई वस्तु नहीं। जीव स्वयं के सम्यक पूर्व शास्त्र से अपना भाग्य बनता है। पुण्य से जिन कुल मिलता है। वास्तव में भारत की कुल जनसंख्या का मात्र 0.37 प्रतिशत जैन कुल अर्थात जिनेंद्र के अनुयायी बोला जाता है। इस अल्प संख्या में ण्मोकार मंत्र बोलने वाले ही अति अल्प है और उनसे भी बहुत कम संख्या वाले जीव दिगंबरत्न धारण कर पाते हैं। वे बहुत ही बिरले जीव है। उन्होंने कहा बड़े भाग्य से आपको जिन धर्म की शरण मिली है ओर बड़े पुण्योदय से इतना विशाल मुनि संघ मिला है। इतना अच्छा भाग्य लेकर भी आत्म कल्याण का पुरुषार्थ न करो तो यह आपका दुर्भाग्य ही होगा। मंगलाचरण सुप्रिया दीदी ने किया। मंत्र संचारण बाल ब्रहमचारिणी रीता दीदी ने किया। इसमें प्रमोद जैन, अशोक जैन, संदीप जैन, बाल किशन जैन, अखिलेश जैन, अतुल जैन, नीरज जैन, प्रवीण जैन, वरदान जैन, मुकेश जैन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed