{"_id":"594828ee4f1c1bc95d8b4685","slug":"41497901294-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा पुलिस की मनमर्जी से आए दिन जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हरियाणा पुलिस की मनमर्जी से आए दिन जाम
Updated Tue, 20 Jun 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा पुलिस की मनमर्जी से आए दिन जाम
बागपत। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर बने गड्ढे और हरियाणा पुलिस की मनमानी से वाहन सवार लोग परेशान हैं।
हाईवे पर गौरीपुर मोड़ पर वाहनों का सबसे ज्यादा आवागमन है। वहां पर ही सड़क पर गहरे गड्ढे हो रहे हैं। बारिश होने के बाद रोड ओर ज्यादा हालत खराब हो गई। छोटे-बड़े वाहन गड्ढों में फंस जाते हैं सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग जाती है। वहीं हरियाणा पुलिस अपनी मनमर्जी कर रही है। जब चाहे यूपी और उत्तराखंड के वाहनों को रोक देती है। इससे सड़कों पर जाम लग जाता है। यातायात पुलिस वाले जाम खुलाने में लगे रहते हैं। उनकी वाहन सवारों से नोकझोंक भी खूब होती है, लेकिन समस्या का हल नहीं निकल रहा है। यातायात प्रभारी विपिन कुमार ने कहा सड़क पर गड्ढे होने से जाम की स्थिति बनी रहती है। दूसरी तरफ निवाड़ा चौकी प्रभारी निरंजन सिरोही ने कहा हरियाणा पुलिस अपनी मर्जी से कभी भी यूपी और उत्तराखंड के वाहनों को रोक देती है। इससे भी जाम लग जाता है।