फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   रेलवे टीम ने 237 यात्रियों को बिना टिकट पकड़ा

रेलवे टीम ने 237 यात्रियों को बिना टिकट पकड़ा

Tue, 14 May 2019 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
रेलवे टीम ने 237 यात्रियों को बिना टिकट पकड़ा
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

रेलवे विभाग की टीम ने 237 यात्रियों को बगैर टिकट यात्रा करते दबोचा। टीम ने पकडे़ गए यात्रियों से मौके पर 60 हजार 980 रुपये का जुर्माना वसूलकर छोड़ा। दिन भर चले चेकिंग अभियान से यात्रियों में हड़कंप मचा रहा।
सोमवार को रेलवे विभाग दिल्ली की टीम ने दिल्ली, शामली सहारनपुर रेल मार्ग पर चलने वाली ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाया। टीम में शामिल 40 टीटी और 13 आरपीएफ जवानों ने दिल्ली से अग्रवाल मंडी टटीरी और वापसी में अग्रवाल मंड़ी टटीरी से दिल्ली तक दो ट्रेनों में सघन चेकिंग की। टीम ने ट्रेन में बगैर टिकट यात्रा करने वाले 237 यात्रियों को दबोचा। टीम ने पकडे़ गए यात्रियों से मौके पर 62 हजार 980 रुपये का नकद जुर्माना वसूलकर उन्हें भविष्य में बगैर टिकट यात्रा न करने की कड़ी हिदायत देकर छोड़ा। रेलवे विभाग की टीम द्वारा चलाए गए चेकिंग अभियान से यात्रियों में हड़कंप मचा रहा। कुछ यात्री को चलती ट्रेन से छलांग लगा जान बचाकर भाग निकले। टीम प्रभारी प्रहलाद सिंह ने बताया कि दिल्ली, शामली रेल मार्ग पर बगैर टिकट यात्रा करने वालों यात्रियों के खिलाफ डीआरएम दिल्ली के निर्देश के चलते बिना यात्रा करने वालों को पकड़ने का अभियान चलाया गया है।
विज्ञापन


बिना टिकट 235 यात्री पकड़े, 62980 का जुर्माना वसूला
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करने वाले लोगों के खिलाफ रेलवे विभाग ने चेकिंग अभियान चलाया। इसमें 235 बिना टिकट के लोगों को पकड़ा, इनसे 62980 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बागपत रोड रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ के हैंड कांस्टेबल संजीव कुमार ने बताया कि सुबह के समय सीडीआई रेलवे एसएस अनवर के नेतृत्व में सहारनपुर से दिल्ल जाने वाली 14546 जनता एक्सप्रेस दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली 74021 और सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली 51910 पैसेंजर ट्रेनों में बिना टिकट रेल में सफर करने वाले यात्रियों के खिलाफ अभियान चलाया। तीनों ट्रेनों में 235 यात्रियों को बिना टिकट के यात्रा करते हुए पकड़ा। इस दौरान 58750 रुपये और पेनल्टी सहित 62980 रुपये की वसूली की। जबकि दो यात्रियों को ट्रेन की छत पर यात्रा करते हुए पकड़े। इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। एक बड़ौत और एक इदरीशपुर गांव का रहने वाला है। अभियान में एसआई श्रीनिवास, एसीएम, टीसी, सीएमआई सहित, आरपीएफ का पूरा स्टाफ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed