{"_id":"5cd0918fbdec22077f3acd71","slug":"31557172623-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुनार के साथ हजारों की ठगी, थाने पर दी तहरीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सुनार के साथ हजारों की ठगी, थाने पर दी तहरीर
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)।
सोमवार को बरनावा गांव में एक सुनार को चकमा देकर एक ठग तीन जोड़ी चाँदी के आभूषण लेकर रफू चक्कर हो गया। पीड़ित सुनार ने थाना बिनौली में ठक के खिलाफ तहरीर दी।
बिनौली निवासी मुकेश वर्मा पिछले कई साल से बरनावा गांव में सोने चाँदी के आभूषण की दुकान करता है। सोमवार को शाम के समय उसकी दुकान पर एक युवक आया और उसने चाँदी के आभूषण दिखाने को कहा, उसने दिखा दिए, युवक बोला कि घर दिखा कर आता हूं, सुनार ने अपना पुत्र उसके साथ भेजा। जिस घर में वह युवक घुसा, सुनार का लड़का उस घर के बाहर ही खड़ा रहा, जब सुनार के लड़के को घर के बाहर खड़े हुए काफी समय हो गया तो वह घर के अंदर गया, लेकिन घर के अंदर कोई नहीं था। सुनार का लड़का शीघ्र अपनी दुकान पर पहुंचा और अपने पिता को सारी बात बताई। सुनार अपने पुत्र को लेकर उस घर में गया, लेकिन वहा कोई नहीं था। पीड़ित सुनार मुकेश वर्मा के अनुसार वह अज्ञात युवक तीन जोड़ी चाँदी की पायल जिनकी कीमत लगभग 30 हजार रुपये थी लेकर गया था। पीड़ित ने घटना के संबंध में थाना बिनौली पर अज्ञात युवक के खिलाफ तहरीर दी। थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।