{"_id":"5cbe0fa2bdec22140d56c72e","slug":"31555959714-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन वर्षीय बेटे को गला दबाकर मारने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
तीन वर्षीय बेटे को गला दबाकर मारने की कोशिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
शहर में नशे में एक व्यक्ति ने अपने तीन वर्षीय बच्चे को गला दबाकर मारने की कोशिश की। बच्चे की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने उसकी धुनाई की और बच्चे सहित पुलिस को सौंपा।
बिहार निवासी एक व्यक्ति खेकड़ा शहर के एक मोहल्ले में रहता है। वह खेकड़ा में मजदूरी करता है। रविवार की रात में करीब नौ बजे उक्त व्यक्ति शराब के नशे में अपने तीन वर्षीय बेटे को लेकर खेकड़ा शहर के बाजार में पहुंच गया। शहर के बाजार में गांधी प्याऊ के उसने अपने तीन वर्षीय बच्चे को बीच मार्ग पटक दिया। इसके बाद वह जमीन में पडे़ अपने बच्चे का गला दबाने लगा। बच्चे की चीख पुकार सुनकर मार्ग से गुजर रहे लोग दौड़कर वहां पहुंचे और देखा तो वह बच्चे का गला दबाकर उसे मौत के घाट उतारने के प्रयास में लगा था। लोगों ने बच्चे को छुड़ाया। गला दबने से बच्चा कुछ देर तक बेहोश रहा। इसके बाद लोगों ने उसे पानी पिलाया। तब जाकर बच्चा होश में आया। इसके बाद लोगों ने नशे में बच्चे के पिता को खरी खोटी सुनाकर उसकी जमकर धुनाई कर डाली। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। इसके बाद लोगों ने बच्चे समेत उसके पिता को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने पर उक्त व्यक्ति की पत्नी व अन्य परिजन भी कोतवाली में पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने बच्चे को उसकी मां के सुपुर्द कर दिया। शहर चौकी प्रभारी योगेश गिरि ने बताया कि उक्त व्यक्ति अपने बच्चे को क्यों मारना चाहता था, इसके बारे में उसने कुछ नहीं बताया। बच्चे को सकुशल उसकी मां के सुपुर्द किया।