फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   दो युवक गिरफ्तार, दो तमंचे व कारतूस बरामद

दो युवक गिरफ्तार, दो तमंचे व कारतूस बरामद

Thu, 21 Mar 2019 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Mar 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
दो युवक गिरफ्तार, दो तमंचे व कारतूस बरामद
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बर्फ खाने के पास से पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर दो तमंचे व कारतूस बरामद किए। युवक किसी घटना को अंजाम देने जा रहे थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। उन्हें न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से जेल भेजा।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह को बुधवार की सुबह छह बजे के लगभग सूचना मिली दिल्ली-सहारनपुर रोड पर बर्फ खाने के पास दो संदिग्ध युवक खड़े हैैं और कोई घटना कर सकते हैं। उन्होंने एसआई के. प्रसाद को टीम के साथ भेजा। पुलिस को देखकर दोनों युवक भागने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें घेरकर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से 315 बोर के दो तमंचे व चार कारतूस बरामद हुए। पकड़े गए मनीष पुत्र प्रमोद निवासी बाघू, वसीम उर्फ बली पुत्र शरीफ निवासी मोहल्ला केतीपुरा बागपत के रहने वाले हैं। एसआई के. प्रसाद ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इंस्पेक्टर ने बताया कि होली व लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस सतर्क है। चुनाव से पहले सभी अपराधियों को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed