फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बच्चों में कहासुनी के बाद बड़ों में मारपीट, तीन घायल

बच्चों में कहासुनी के बाद बड़ों में मारपीट, तीन घायल

Thu, 07 Feb 2019 06:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:29 PM IST
विज्ञापन
बच्चों में कहासुनी के बाद बड़ों में मारपीट,  तीन घायल
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

नगर में बच्चों के बीच कहासुनी को लेकर बड़ों में हुई मारपीट में तीन लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने पुलिस चौकी में एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी।

खेकड़ा नगर निवासी नाजिम व असलम के बच्चे बुधवार की शाम करीब छह बजे मकान के समीप स्थित खाली प्लाट में खेल रहे थे। खेलते समय बच्चों में कहासुनी हो गई। बच्चों की कहासुनी को लेकर दोनों पक्षों के बडे़ आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले। इसमें एक पक्ष के नाजिम उसका पुत्र अनीस, दूसरेे पक्ष के असलम समेत तीन लोग घायल हो गए। मोहल्ले के कुछ लोगों ने हस्तक्षेप कर कर दोनों पक्षों के बीच मारपीट बंद कराई। दोनों पक्षों के परिजनों ने घायलों को निजी चिकित्सकों से इलाज कराया। इसके बाद दोनों पक्षों ने पुलिस चौकी में पहुंच एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। पुलिस दोनों पक्षों की तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed