फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   युवक ने खाना खा रहे मजदूरों पर फायरिंग की

युवक ने खाना खा रहे मजदूरों पर फायरिंग की

Mon, 14 Jan 2019 01:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jan 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
युवक ने खाना खा रहे मजदूरों पर फायरिंग की
खेकड़ा (बागपत)। ग्राम फखरपुर में खाना खा रहे मजदूरों पर गांव के ही युवक ने फायरिंग कर दी। इससे मजदूरों में भगदड़ मच गई। उन्होंने फायरिंग की सूचना ठेकेदार को दी। ठेकेदार ने खेकड़ा थाने में फोन कर पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

खेकड़ा क्षेत्र के ग्राम फखरपुर में सीसी रोड का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। रोड निर्माण का कार्य बागपत निवासी ठेकेदार भूपेंद्र सिंह करा रहे हैं। रविवार की रात्रि में करीब 8:00 बजे सीसी रोड का निर्माण कार्य करने वाली लेबर के लोग खाना बना रहे थे, इसी दौरान गांव का एक युवक शराब के नशे में वहां पहुंचा। आरोप है कि वह लेबर के साथ गाली गलौज करने लगा और विरोध करने पर उसने लेबल के लोगों पर तमंचे से फायर कर दिया। फायर करने के दौरान वहां पर भगदड़ मच गई। इसके बाद उक्त युवक वहां से फरार हो गया। लेबर के लोगों ने ठेकेदार को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर ठेकेदार गांव में पहुंचे और थाना पुलिस को युवक द्वारा लेबर के लोगों पर फायर करने की जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लेबर से मामले की जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed